राष्ट्रीय परशुराम सेना द्वारा दही-चुड़ा और जागरूकता रैली का आयोजन किया गया..।

रामा शंकर चौबे/कैमूर- बुधवार को राष्ट्रीय परशुराम सेना के द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर चुड़ा- दही सह जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय परशुराम सेना के सदस्य शिवम कुमार पांडेय ने चांद प्रखंड के धोबहा गांव में दही-चुड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी और महासचिव अभय पांडेय के नेतृत्व में संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता धोबहा गांव पहुंचे और दही-चुड़ा का आनंद लिया।

इस कार्यक्रम में जिले के ब्राह्मण समाज के कई प्रमुख नेताओं और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजक शिवम पांडेय ने बताया कि जिले के हजारों ब्राह्मणों को इस आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया था, और जिले के विभिन्न इलाकों से ब्राह्मण समाज के लोग कार्यक्रम में आए थे।

कार्यक्रम के बाद संगठन ने कुढ़नु और पाढ़ी गांवों में भगवान श्री परशुराम जी की शोभा यात्रा और जागरूकता रैली निकाली। पाढ़ी गांव पहुंचने पर अशोक उपाध्याय ने संगठन के सभी ब्राह्मणों को जलपान कराया। इसके बाद संगठन के सदस्य कुढ़नु गांव पहुंचे और सुनील पांडेय के साथ बैठक कर संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। अंत में गांव के बजरंग बली के मंदिर पर सभी देवताओं के जयकारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विनोद तिवारी, प्रदेश सचिव अभय पांडेय, भभुआ की पूर्व विधायक रिंकी रानी पांडेय, जिले के वरिष्ठ नेता हैमत चौबे, चांद के पूर्व जिला परिषद सदस्य चंचल मिश्रा, अनुपम पांडेय, अशोक उपाध्याय, शिवम पांडेय, शशिकांत दुबे, राजन तिवारी, जैनेंद्र तिवारी, चंद्र भूषण तिवारी, प्रसुन्न तिवारी, अमित पाठक, विद्या पांडेय, मनिष कश्यप ओझा, मंगल चौबे, आनंद अभिसार, भानू दुबे, बंटी तिवारी, बहेरा पैक्स अध्यक्ष गुड्डू चौबे, अजय मिश्रा, दीपक दुबे सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    ASI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली…

    बिहार के गया शहर में एक सहायक उपनिरीक्षक (ASI) ने स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना पुलिस लाइन परिसर स्थित बैरक में घटी, जहाँ उन्होंने अपनी सेवा…

    Read more

    होली को लेकर बड़ी कंफ्यूजन 14 या 15 मार्च ..?

    होली को लेकर बड़ी कंफ्यूजन 14 मार्च या 15 मार्च…?..जाने कब है होली इस वर्ष 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा, जबकि होली 15 मार्च को खेली जाएगी। केश…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Home
    Live
    Latest News