
मानपुर पुल के नीचे अज्ञात का मिला शव 14 वर्षीय सत्यम कुमार के रूप में की गई पहचान
अज्ञात का मिला शव मौके पर पहुंची पुलिस
मिलीं सूचना के आधार पे गया पुलिस को मानपुर पुल के नीचे नदी में एक युवक का शव पाया गया है। सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वजीरगंज थाना के द्वारा थानाध्यक्ष मुफ्फसिल व विष्णुपद एवं अन्य पुलिस पदाधिकारीऔर कर्मी के साथ तत्क्षण घटनास्थल पर पहुंचकर घटनास्थल पर वाकायदा निरीक्षण भी किया गया। वहीं शव की पहचान 14 वर्षीय सत्यम कुमार के रूप में की गई। तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए ए.एन.एम.एम.सी.एच, गया भेजा गया। वहीं प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण डूबना प्रतीत होता है। वरीय अधिकारियों द्वारा स्थानीय लोगों से पूछताछ एवं घटनास्थल पर मौजूद साक्ष्यों का गहन निरीक्षण कर, सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। इस संबंध में विष्णुपद थाना द्वारा अग्रतर कार्रवाई कर रही हैं , था परिजनों से संपर्क किया जा रहा है।