
केंद्र सरकार ने 2025 के पद्म सम्मान का ऐलान कर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी सूची में बिहार के 7 लोगों का नाम शामिल है। लोक गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। वही सुशील कुमार मोदी को समाज सेवा के लिए मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान दिया गया है। वही पूर्व आईपीएस अधिकारी और महावीर मंदिर ट्रस्ट के पूर्व सचिव आचार्य किशोर कुणाल को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान दिया गया है। इन दोनों के अलावा बिहार के 5 लोगों को पद्म श्री
पद्म विभूषण भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला सबसे उच्चतम नागरिक सम्मान है। यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया हो, चाहे वह कला, साहित्य, विज्ञान, खेल, समाज सेवा, व्यापार, या अन्य किसी क्षेत्र में हो। पद्म विभूषण का उद्देश्य उन व्यक्तियों को सम्मानित करना है, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत, समर्पण और क्षमता से देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हो।
यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। पद्म विभूषण को आमतौर पर केवल उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई हो।
पद्म विभूषण का स्वरूप एक पदक और एक प्रमाण पत्र होता है, और यह सम्मान प्राप्त करने वाले व्यक्ति को उनका योगदान मान्यता स्वरूप दिया जाता है।
सम्मान दिया गया।