
बिहार के शिक्षा मंत्री और राजद नेता चंद्रशेखर यादव आए दिन बयानों के चलते सुर्खियों में बने रहते हैं। अब उन्होंने इस्लाम के पैगंबर मोहम्मद साहब को मर्यादा पुरुषोत्तम बताया है। चंद्रशेखर ने कहा कि शैतानों की संख्या अधिक होने के बाद परमात्मा ने पैगंबर मोहम्मद को पैदा किया। चंद्रशेखर के इस बयान को भाजपा ने तुष्टीकरण करार दिया है। उन्होंने कहा, “जब शैतानियत बढ़ गई दुनिया में, ईमान खत्म हो गया, बेईमान और शैतान ज्यादा हो गए तो मध्य एशिया के इलाके में ईश्वर ने, प्रभु ने, परमात्मा ने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रोफेट मोहम्मद साहब को पैदा किया। ईमान लाने के लिए।
इस्लाम ईमान वालों के लिए आया। इस्लाम बेइमानी और शैतानी के खिलाफ आया। मगर बेईमान भी खुद को मुस्लिम कहते हैं तो इसकी इजाजत खुदा नहीं देता है।”