भाकपा माले का मगध प्रमंडलीय बदलो बिहार समागम 23 जनवरी को

गया :भाकपा माले का मगध प्रमंडलीय बदलो बिहार समागम 23 जनवरी को, दीपांकर भट्टाचार्य होंगे मुख्य वक्ता

भाकपा माले का मगध प्रमंडलीय समागम 23 जनवरी को गया के धर्मसभा भवन में होगा। प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी देते हुए भाकपा माले जिला सचिव निरंजन कुमार ने कहा कि बिहार में बदलाव आज समय की मांग है।

मगध प्रमंडलीय समागम के मुख्य वक्ता भाकपा माले महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य होंगे। साथ ही काराकाट सांसद राजाराम सिंह, पार्टी पोलित ब्यूरो सदस्य कॉमरेड अमर, अरवल विधायक महानंद सिंह व घोषी विधायक रामबली सिंह यादव भी इसे संबोधित करेंगे।

निरंजन कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार न्याय के साथ विकास की बात करते हैं। अभी उनकी प्रगति यात्रा चल रही है मगर यह दमन यात्रा बन गई है। कोई मुख्यमंत्री को ज्ञापन न दे सके, उनतक पहुंच न सके इसके लिए दमन किया जा रहा है। एक ओर बिहार को बदल देने का संघर्ष है, दूसरी ओर किसी तरह सत्ता बचाने का दमन अभियान है।

उन्होंने कहा कि समाज में अलग अलग लोग अपने बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन पहली जरूरत इस सरकार को सत्ता से बेदखल करना होगा। अपने वाजिब सवालों को लेकर लंबी लड़ाई लड़नी है। यदि जनता की कोई बात सुनी नहीं जाएगी, उनके दुख दर्द को नहीं सुना जाएगा तो ऐसी लाठी-गोली की सरकार और तानाशाही को बिहार बर्दाश्त नहीं करेगा।

समागम को विभिन्न आंदोलनकारी ताकतों व नागरिक समाज के प्रतिनिधि भी संबोधित करेंगे। साथ ही बिहार में बदलाव का संकल्प लिया जाएगा।

गया में लगातार एससी एसटी उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं। मगर पुलिस प्रशासन का रवैया निराशाजनक है। अक्सर पुलिस पर्यवेक्षण के बहाने दोषियों को बचाने व आरोपियों की गिरफ़्तारी में शिथिलता बरतती है।

  • Related Posts

    दरोगा साहेब वाशिंग मशीन को भी नहीं छोड़ा

    सिवान। रिश्वत में वाशिंग मशीन और कैश लेते गिरफ्तार हुए दारोगा साहेब, निगरानी ने दबोचा। असावं थाना में पोस्टेड थे मिथलेश कुमार (2018) बैच।

    Read more

    जाने ! कब आयेगा NEET UG 2025 एडमिट कार्ड…….

    NEET UG 2025 का एडमिट कार्ड 1 मई 2025 को जारी किया जाएगा। यह परीक्षा 4 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Home
    Live
    Latest News